फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज मंडलायुक्त राखिल काहलों करेंगी नलवाड़ी मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह 11:00 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर का शुभारंभ 17 मार्च को मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों करेंगी। सुबह 11:00 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर से नंदी पूजन के बाद शोभायात्रा लुहणू मैदान तक निकाली जाएगी। वहां पर खूंटा गाड़ने का पारंपरिक समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर के एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, वाद्य यंत्रों, ढोल वादकों, होमगार्ड बैंड, एनएसएस, एनसीसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया जा रहा है। इससे लोगों का भरपूर मनोरंजन होगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन इस मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले, दुकान, डोम इत्यादि व्यापारियों के माध्यम से स्थापित करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नलवाड़ी मेले में विभिन्न गतिविधियों जैसे कुश्ती प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चे, युवा वर्ग, अन्य वर्ग के लोग अपनी कलाओं जैसे गायकी, वाद्य यंत्र, लोकगीत, संगीत, नृत्य तथा नाटकीय प्रदर्शनी से अपने हुनर विभिन्न लोगों, समाज व स्थानों तक पहुंचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस मेले में स्थानीय लोगों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने-अपने घरों पर तैयार करके विक्रय किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि इस मेले की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें, मेले को सुंदर व आकर्षक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें