राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा टीम का चयन
पुरुष और महिला वर्ग दोनों के लिए होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला वॉलीबाल संघ की एक बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष अनूप महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 नवंबर को जिला स्तरीय महिला और पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन झंडूता में किया जाएगा।
संघ के जिला सचिव अंकित चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिला टीम का चयन करना है, जो राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बद्दी में 14 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक में खेल आयोजन से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से मैचों के प्रबंधन, निर्णायक मंडल, तकनीकी सहायता और आवासीय व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। संघ ने सभी इच्छुक टीमों व प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे अपना पंजीकरण 4 नवंबर तक करा दें। पंजीकरण के लिए 9054100074, 9816033043, 9418179660 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर पुनीत शर्मा, शशि पाल, विशाल शर्मा, शेर सिंह एवं पंकज पटियाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।