फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला स्तरीय सायर मेले का शोभायात्रा से आज होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर बटोली में मेले के सफल आयोजन को लेकर होगी पूजा अर्चना
विज्ञापन

कबड्डी में सब जूनियर प्रतियोगिता में होंगे मुकाबले


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सायर मेले का शुभारंभ सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान करेंगे। सायर मेला समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि सायर पर्व पर आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय मेला तीन दिन तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को इसका समापन होगा। शुभारंभ से पहले सुबह 10:00 बजे शिव मंदिर बटोली में मेले के सफल आयोजन को लेकर पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शिव मंदिर बटोली से मेला स्थल तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के लोग भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गसौड़ मेला ग्राउंड में मुख्यातिथि खूंटा गाड़ कर मेले का आगाज करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी मुख्य अतिथि अवलोकन करेंगे। मेले के शुभारंभ पर कबड्डी में सब जूनियर प्रतियोगिता करवाई जा रही है, वहीं गाय, बैलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। क्षेत्र के किसान,बागवान मेले के आगाज पर कृषि, बागवानी उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाएंगे। दूसरे दिन 17 सितंबर को भैंसों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं इस बार इस जिला स्तरीय मेले में एम्स बिलासपुर दांत, आंख की जांच के लिए शिविर भी लगाएगा। इसमें मरीजों की निशुल्क जांच होगी। मेला समिति ने दुनिया को अलविदा कह चुके मेला समिति के सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय भी लिया है। यह रक्तदान शिविर मेला समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष, मार्कंडेय पंचायत के पूर्व प्रधान हंस राज शर्मा,मेला समिति के सदस्य बृजलाल ठाकुर,अर्जुन सिंह की स्मृति में लगाया जाएगा। यह रक्तदान शिविर भी एम्स बिलासपुर की तरफ से लगेगा। इसके साथ ही आयुर्वेद विभाग की तरफ से मेले में चिकित्सा, योग शिविर का भी आयोजन होगा। मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जा रहा है। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में चंबा के सावन जरियाल, मंडी की दीपिका धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें