फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में गौरव, शास्त्रीय गायन में उत्कर्ष अव्वल

विज्ञापन
जिला स्तरीय युवा उत्सव के दौरान कहलूर इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में सामूहिक रूप से बैठे प्रतिभागी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर ने कहलूर इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। उत्सव का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, वंशिका दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य में प्रथम संगम कल्चर सोसायटी बरठीं, द्वितीय संतोषी आईटीआई घुमारवीं, लोकगीत में प्रथम संगम कल्चर सोसायटी बरठीं, द्वितीय संतोषी आईटीआई घुमारवीं, तृतीय रॉयल यूथ क्लब टिक्कर ज्योर, शास्त्रीय गायन में प्रथम उत्कर्ष शर्मा, तबला वादन प्रथम अभिषेक शर्मा, हारमोनियम प्रथम प्रत्यूष शर्मा, सितार वादन प्रथम रिषभ कृष्णा रहे।
संगम कल्चर सोसायटी बरठीं, संतोषी आईटीआई घुमारवीं, रॉयल यूथ क्लब टिक्कर ज्योर, शारदा संगीत मंच बिलासपुर की टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सुशील पुंडीर सेवानिवृत्त उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. नारायण कश्यप सेवानिवृत्त आयर्वेद विभाग, प्रदीप कालिया हाकी प्रशिक्षक, नीलम राठौर बास्केटबाल प्रशिक्षक, भागीरथ एथलेटिक्स प्रशिक्षक, रतन लाल ठाकुर कबड्डी प्रशिक्षक, मनोज ठाकुर हैंडबाल प्रशिक्षक, प्रभारी खेल छात्रावास बिलासपुर हीरा लाल लिपिक, अनीता शर्मा, इशान अख्तर, पायल, भावना, शिल्पा, लखविंदर ज्ञान चंद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें