फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज बनाए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में 2 जुलाई को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 से अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए दिव्यांगता शिविर हर महीने के पहले शुक्रवार को लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन व्यक्तियों के अधिकार विधेयक 2016 के तहत दिव्यांगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया। जिसमें अंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति, बहरापन, लोकोमीटर दिव्यांगता, बौनापन, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, ऑथ्टज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्टॉफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टी पल स्केलेरोसिस, भाषण और भाषा दिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, स्किल सेल रोग, बहरापन सहित कई दिव्यांगता, एसिड अटैक पीड़ित, पार्किसंस रोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर पंजीकरण अवश्य करवाएं। विशेष शिविरों में हर महीने के प्रथम शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आकर अपना अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र बनाएं व सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपना राशन कार्ड/वोटर कार्ड/आधार कार्ड तथा दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर महीने के प्रथम शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए लेकर आएं। इस शिविर में डॉ. विवेक, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुमित वर्मा, डॉ. निशांत वर्धन, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. अनुपम, डॉ. महेंद्र सिंह तथा क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट ज्योत्सना अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें