घुमारवीं की मोरसिंघी पंचायत में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करता व्यक्ती।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी पंचायत के मोरसिंघी में नेहा मानव सोसायटी घुमारवीं के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद घुमारवीं के पार्षद कपिल शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस शिविर में लोगों ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान जिला बिलासपुर ओर ब्लड बैंक शिमला की समस्त टीम मौजूद रही। बिलासपुर के कर्ण चंदेल ने 100वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। इस अवसर पर मशहूर गायिका बंदना धीमान ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। नेहा मानव सोसायटी के संस्थापक पवन बरूर ने बताया कि यह संस्था का चौथा शिविर है जो उनकी बेटी नेहा की याद में हर साल किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 111 यूनिट रक्तदान हुआ।