फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा गुणवत्ता सुधार को विभाग सख्त, उपनिदेशक कर रहे स्कूलों के औचक निरीक्षण

Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ मंथन से बनेगी ठोस शैक्षणिक रणनीति
विज्ञापन

नामांकन बढ़ाने के लिए चलेगा विशेष अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर पहल शुरू कर दी है। शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने और स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से शिक्षा उपनिदेशक जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
इन दौरों के दौरान स्कूलों में चल रहे शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति और शैक्षणिक माहौल का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग की इस पहल को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अहम कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मौके पर ही कमियों को चिन्हित कर उनके समाधान के निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि तुरंत प्रभाव से सुधार लागू हो सके। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक स्कूलों में शिक्षकों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। इन बैठकों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों की समझ को बेहतर करने, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने और परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के लिए शिक्षकों से सुझाव लिए जाएंगे। विभाग का मानना है कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे शिक्षकों के अनुभवों को शामिल कर ही शिक्षा प्रणाली में वास्तविक बदलाव संभव है। इसलिए संवाद और समन्वय पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग विशेष नामांकन अभियान चलाएगा। इसके तहत स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, योग्य शिक्षकों और बेहतर परिणामों को अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से अभिभावकों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया जाएगा कि सरकारी स्कूल भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चे निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिला लें। बिना किसी पूर्व सूचना के किए जाने वाले इन निरीक्षणों से स्कूलों की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि शिक्षण कार्य नियमित रूप से चल रहा है या नहीं, और विद्यार्थियों को किस स्तर की शिक्षा मिल रही है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग स्कूलों के बुनियादी ढांचे, कक्षाओं की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देगा। इसके साथ ही डिजिटल शिक्षा, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा। इस व्यापक पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी और आने वाले समय में परीक्षा परिणामों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें