फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर को बचाने के लिए गुहार लगा रहा भारतीय नौसेना का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन, पंचायत और पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

घर के पास बरसात में गिर गया था डंगा, आंगन में लगा है मलबे का ढेर


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत वोणी ढल्याणी गांव का भारतीय नौसेना का जवान अपने घर को ढहने से बचाने के लिए प्रशासन, पंचायत और पुलिस से गुहार लगा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। जवान के मुताबिक अगर शीघ्र उसकी समस्या हल न हुई तो मकान आगामी बरसात में पूरी तरह से ढह सकता है।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना में तैनात अजय कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले बरसात के दौरान उसके घर के पास ढंगा ढह गया था। इस कारण पशुशाला को नुकसान हुआ था। क्षतिग्रस्त डंगे का मलबा रिहायशी मकान के नजदीक गिरा हुआ है। मलबे के कारण आंगन में रखा सरिया और सामान दब गया था। अजय कुमार के मुताबिक तीन माह पहले डंगे के क्षतिग्रत हो जाने से नुकसान हुआ था। मलबे को आज तक मौके से नहीं उठाया गया है। बताया कि घर पर मां अकेली रहती है। घर के पास भारी मात्रा में मलबा गिरा होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पंचायत प्रधान संदीप ने बताया कि मौके पर डंगे के निर्माण के लिए पैसा मंजूर हो गया है। जैसे ही डंगे का निर्माण कार्य शुरू होगा मलबा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें