फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टाफ को शीघ्र नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत पैरा मेडिकल स्टाफ को सरकार की अधिसूचना के तहत शीघ्र नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा देरी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट, नर्सें व अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने बेहतर कार्य किया है व इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। सम्मानित होने के बावजूद भी इनकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें