फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: थाच-मलोखर-लाडाघाट सड़क की स्थिति सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने निर्माण में देरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस चौकी में दी शिकायत
विज्ञापन

मलबा और ऊबड़-खाबड़ सड़क से आवाजाही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाच-मलोखर-चड़ाऊ-ठारूघाट-लाडाघाट-साई खारसी सड़क की स्थिति को लेकर अधिवक्ता एवं जनहित कार्यकर्ता रजनीश शर्मा ने पुलिस चौकी साई खारसी में शिकायत दी है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में देरी के साथ यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार सड़क के कई हिस्सों की सतह करीब आठ माह पहले उखाड़ी गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इससे जगह-जगह सड़क की सतह ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है। मलोखर से लाडाघाट के बीच मिट्टी और पत्थरों के ढेर पड़े होने की बात भी शिकायत में कही गई है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहने का उल्लेख किया गया है। शिकायत में लाडाघाट से साई खारसी तक सड़क की स्थिति कई स्थानों पर खराब होने की बात कही गई है। रजनीश शर्मा के अनुसार इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण धूल की समस्या बढ़ने का भी उल्लेख किया गया है।
उन्होंने पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम से थाच से साई खारसी तक सड़क का निरीक्षण और वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है। साथ ही सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा इंतजाम, निर्माण सामग्री और उपलब्ध मशीनरी का रिकॉर्ड तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में परियोजना की लागत, कार्यादेश, निर्धारित समय सीमा, भुगतान और कार्य की वास्तविक प्रगति का रिकॉर्ड जांचने की मांग भी की गई है। नियमों या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा सड़क पर पड़े मलबे को हटाने, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें