बिलासपुर। हरनोडा पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगदीश ने सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई।
उन्होंने पालंगरी गांव से राम मंदिर तक सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस, अब तक किसी भी सरकार और विधायक ने इस गांव की सुध नहीं ली। पहले गांव के स्कूल तक सड़क बनाई गई। इसके बाद भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर के कार्यकाल में सड़क को एंबुलेंस रोड घोषित किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के लिए हैंडपंप लगाए जाएं। उन्होंने गांव सेड़पा की समस्याएं भी उजागर कीं।