फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक वर्ष की आयु छूट की मांग

विज्ञापन
पुलिस भर्ती को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते युवा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शुरू हुई है पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 में ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष छूट दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने एक वर्ष की विशेष आयु छूट देकर हजारों युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया था। इस वर्ष भी उसी प्रकार का निर्णय लिया जाए, ताकि आयु सीमा से कुछ दिन या कुछ माह अधिक होने के कारण पात्र युवा भर्ती से वंचित न रहें।
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने वर्षों तक पुलिस भर्ती की तैयारी की है। नियमित शारीरिक अभ्यास और लिखित परीक्षा की तैयारी में अपना समय और मेहनत लगाई है, लेकिन इस बार कई युवा केवल ऊपरी आयु सीमा के कारण आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं चाहिए, बल्कि केवल परीक्षा में बैठने का एक अवसर मिलना चाहिए। चयन पूरी तरह योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाए। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 में एक वर्ष की विशेष आयु छूट प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार का यह निर्णय हजारों योग्य युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देगा और प्रदेश के युवाओं का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि एक वर्ष की आयु छूट का निर्णय हजारों परिवारों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें