फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आम सभा में उठाई चालक कल्याण बोर्ड का गठन की मांग

Thu, 15 May 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल मोटर चालक संघ की आम सभा में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हिमाचल मोटर चालक संघ की आम सभा का रानी कोटला में हुआ आयोजन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से राकेश कुमार को बनाया गया बागा शाखा का प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ की आम सभा जिले के रानी कोटला में हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पेशेवर चालक शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा से जुड़े चालकों की रही। इस अवसर पर संघ की बागा शाखा का गठन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश प्रधान अमरजीत शर्मा ने की जबकि प्रदेश महामंत्री सत्यम शर्मा, कार्यकारी प्रधान कुलवंत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभा के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के सुरेंद्र ठाकुर रहे, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत श्रमिक कार्य संयोजक शिवराम संख्यान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार को बागा शाखा का प्रधान चुना गया। उनके साथ 18 अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भी गठित की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक सोलन और बिलासपुर जिलों में तीन शाखाएं स्थापित की जा चुकी हैं और यह विस्तार भविष्य में अन्य जिलों तक पहुंचाया जाएगा। सभा के दौरान चालक समुदाय की समस्याओं को उजागर करते हुए संघ ने सरकार के समक्ष 9 प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें चालक कल्याण बोर्ड का गठन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल करना, न्यूनतम वेतन, वाहन पर हेल्पर की अनिवार्यता, टोल प्लाजा विवादों पर रोक, हर 50 किमी पर सुविधाएं, दुर्घटना बीमा, श्रम कानूनों का पालन, और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के नेताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें अब तक अपेक्षित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। अल्ट्राटेक बागा शाखा की नई कार्यकारिणी में राकेश कुमार को प्रधान, भगत राम को उप प्रधान, चमन लाल ठाकुर को उप प्रधान,संजीव कुमार को सचिव, अजय कुमार को सह सचिव, सुभाष ठाकुर, जय सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मदन लाल, हंस राज, विनोद, गोविंद राम को क्षेत्रीय सचिव, हीरापाल को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल को सह कोषाध्यक्ष, अमित कुमार को प्रेस सचिव, सुभाष चंद को संगठन मंत्री, बलवीर सिंह को क्षेत्रीय सचिव, चमन लाल को कार्यालय सचिव, अशोक कुमार, रामपाल को क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें