फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डमली पंचायत के धराड़सानी गांव में 20 दिन से पानी की किल्लत

Thu, 15 May 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे सड़क निर्माण के चलते टूटे पानी के पाइप
विज्ञापन

लोगों को भरी गर्मी में सड़क किनारे लगे बोरवेल से लाना पड़ रहा है पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। डमली ग्राम पंचायत के गांव धराड़सानी में पिछले 20 से 25 दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग छत से झंडूता तक सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है। धराड़सानी के पास पानी के पाइप कई स्थानों पर टूट गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में अधिकतर घरों में अब पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। जिन्हें पानी की सख्त जरूरत है, वे मजबूरी में दूर सड़क किनारे स्थित बोरवेल से पानी भरकर ला रहे हैं। पानी लाने में न केवल समय और श्रम लग रहा है, बल्कि यह काम गर्मी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों की वजह से और भी कठिन हो गया है। साथ ही पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव के प्रभावित लोगों में श्याम लाल, प्रेमलाल, कमल किशोर, रामदास, मेहर सिंह, रामप्रताप, सोमा देवी, प्रेमी देवी, जमुना देवी, शीला देवी, सपना, कंचना समेत अन्य कई परिवार शामिल हैं जो रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। इनका कहना है कि तेज गर्मी के कारण जल की आवश्यकता और भी बढ़ गई है, लेकिन समस्या के समाधान में देरी हो रही है। पंचायत प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि उन्होंने विभाग को पाइपलाइन की क्षति की सूचना दी है। कुछ स्थानों पर पाइपों की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन कई जगह अभी भी सुधार कार्य लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई नारायण ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने के चलते पाइप जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी टूटे पाइपों को जोड़कर जल शक्ति विभाग के सहयोग से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से अपील की है कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए ताकि जल्द से जल्द जल संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें