फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में दिव्यांगों को दिया जाए रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिव्यांग संघ घुमारवीं के भवन में दिव्यांगों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय लखनपाल की तीसरी बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिला में बन रहे एम्स में दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दिव्यांगों को एम्स में रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। दिव्यांग संघ के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने भी प्रदेश सरकार से मांग की कि दिव्यांगों की लंबित समस्याओं को शीघ्र हल किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यागों के साथ सरकारें अन्याय करेंगी तो किसके सहारे अपना जीवन यापन करेंगे।
जिला बिलासपुर दिव्यांग संघ के प्रधान अमित कश्यप ने मांग की कि सरकार दिव्यांगों के साथ्र विशेष बैठक करे। निजी क्षेत्र में भी दिव्यांगों को आरक्षण की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के सभी प्रावधानों को शीघ्रता से संबंधित विभागों में लागू किया जाए। सह सचिव मीना कुमारी ने सरकार से दिव्यांग कल्याण बोर्ड की बैठक बुलाने का आग्रह किया। ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रधान अमित कश्यप ने कहा कि शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा। बैठक में विनोद कुमार, मुनि लाल, मीना कुमारी, निक्कू राम, रचना कुमारी, रेनू गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें