फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत कॉलेज गेट के पास पुलिस ने दो युवकों से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रविवार दोपहर को कॉलेज की तरफ गश्त कर रही थी। कॉलेज चौक के पास युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक के आधार पर जब तलाशी ली तो 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश वर्मा निवासी चनालग व रजनीश निवासी नम्होल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें