फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देलग इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
बिलासपुर के देलग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देलग में चल रही स्व. विनोद कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब देलग इलेवन किक्रेट टीम ने जीता। फाइनल मैच में देलग इलेवन ने कंदरौर इलेवन क्रिकेट टीम को 43 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में देलग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवरों में देलग इलेवन ने सात विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य कंदरौर टीम के सामने रखा। देलग इलेवन की ओर रवि शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।

जबकि सोनी कुमार ने 23, केदम ने 33 रनों का योगदान दिया। कंदरौर की टीम की ओर से भीम कुमार ने चार और नीरज शर्मा ने तीन विकेट झटके। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंदरौर इलेवन की टीम मात्र 80 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


इसमें नीरज शर्मा ने 42 और अक्षय ने 20 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर परिषद बिलासपुर के पार्षद नरेंद्र पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि नरेंद्र पंडित ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस दौरान मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 5 हजार रुपये स्पोर्ट्स किट के लिए दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें