फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा हटवाड़ पंचायत को मिलेगा आधुनिक भवन, पारदर्शिता से करें विकास कार्य : धर्माणी

Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
देहरा हटवाड़ पंचायत में नए कार्यालय के शुभारंभ पर पूजा करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआर
विज्ञापन
नई पंचायत के कार्यालय का शुभारंभ, 1.20 करोड़ के पंचायत भवन की घोषणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं तथा लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई होने के बावजूद ग्रामीण विकास की सबसे सशक्त आधारशिला हैं। उन्होंने नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार पर बेहतर प्रशासनिक और विकासात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायतों का पुनर्गठन कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी पंचायतों को विभाजित कर लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि पंचायत की ओर से उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाते ही यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है। 100 से अधिक सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं दोबारा शुरू की गई हैं, जबकि शिक्षकों के प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीपीएल चयन के नए मानदंडों, स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों के आधुनिकीकरण, हिमकेयर योजना के विस्तार तथा जेआईसीए के सहयोग से स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हिमकेयर योजना की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 से 10 लाख रुपये तक करने की दिशा में कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुधार, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से डे-बोर्डिंग स्कूल निर्माण तथा लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 65 से अधिक नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मनोज कुमारी, उपप्रधान देशराज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंबेल सिंह, हटवाड़ पंचायत प्रधान काशीराम, हंबोट पंचायत प्रधान देवी, बीडीसी सदस्य सुभाष चंद्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें