बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह अधेड़ का शव पानी भरे गड्ढे में मिला। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जो उत्तराखंड के निवासी था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर से सटे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा के लोगों ने शनिवार की सुबह गुरुद्वारे के समीप पानी भरे गड्ढे में अधेड़ का शव पड़ा है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने लोगों से शव के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त प्रेमशंकर उम्र (55) पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम राजपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि प्रेमशंकर छह साल से यहां रहते थे। वह मानसिक रोगी भी थे। पुलिस की जांच में उनके सिर में पत्थर से हमले के निशान मिले हैं। आशंका है कि सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृत्यु का कारण जानने के लिए ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद