फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत एसीसी माइनिंग एरिया में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। महिला के लापता होने की शिकायत परिजनों ने 13 मार्च को दर्ज करवाई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सावित्री (49) निवासी गांव धौणकोठी 13 मार्च को लापता हो गई थी। उसके बेटे सुभाष चंद ने बताया कि मंगलवार सुबह औहर एसीसी माइनिंग एरिया की तरफ गए तो पेड़ पर माता का शव फंदे से लटका हुआ था। सुभाष चंद के अनुसार लापता होने से पहले मां के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें