जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और रसोई घर के मुरम्मत कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने ऑपरेशन थियेटर में स्थापित आधुनिक उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि रसोई घर के नवीनीकरण पर तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि दूसरे ऑपरेशन थियेटर के नवीनीकरण पर छह लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरे ऑपरेशन थियेटर के नवीनीकरण होने से अस्पताल में दो ऑपरेशन थियेटर हो जाएंगे।
इससे मरीजों को ऑपरेशन समय पर होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रसोई घर और ऑपरेशन थियेटर के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने सैनिक विश्राम गृृह के मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्राम गृृह के चारों सैटों के नवीनीकरण पर आठ लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।