-डीएवी घुमारवीं में क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी घुमारवीं में चल रही दो दिवसीय क्लस्टर प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बास्केटबाल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में 12 स्कूलों की 55 टीमों के 480 खिलाड़ियों ने दमखम दिखा।
अंडर-14 छात्र वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल घुमारवीं ने पहला और डीएवी जमथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इसी प्रतियोगिता में अंडर-17 के वर्ग में डीएवी घुमारवीं विजेता और डीएवी मंडी की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी जोगिंद्रनगर की टीम विजेता और गोहर की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में डीएवी घुमारवीं विजेता और गोहर की टीम उपविजेता रही। इसी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में डीएवी मनाली विजेता और डीएवी घुमारवीं की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 छात्र वर्ग में डीएवी घुमारवीं विजेता और जोगिंद्रनगर उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में डीएवी गोहर विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी घुमारवीं विजेता और मनाली की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-19 छात्रा वर्ग में डीएवी घुमारवीं की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 और अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी घुमारवीं विजेता और डीएवी गोहर की टीम उपविजेता रही। इसी प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में डीएवी घुमारवीं, गोहर और घुमारवीं की टीमें प्रथम रही। प्रतियोगिताओं में डीएवी जमथल के प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा, डीएवी गोहर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा, डीएवी स्कूल घुमारवीं के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर सभी अध्यापक और अन्य उपस्थित रहे।