फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत डमली के गांव धराड़ साहनी में गैस सिलिंडर फटने से दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा सामान और 16 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे धराड़ साहनी में ज्ञानचंद की दुकान में गैस सिलिंडर फट गया। घटना के समय दुकान में ज्ञानचंद चंद और कुछ ग्राहक मौजूद थे। गनीमत रही कि इसकी चपेट में नहीं आए और समय रहते दुकान से निकलने में कामयाब रहे। दुकान में लगी आग को स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। सामान और नकदी जल गई। ज्ञानचंद ने बताया कि दुकान में सब्जियां, किराना का सामान व चाय का किया करते हैं। पंचायत प्रधान वंदना कुमारी ने घटना की जानकारी तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल को दी। पटवारी कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ित को 3 हजार रुपये की राहत राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें