फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनां बड़ियां जो तुड़का लाणा... गाने पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक नृत्य पेश करते मंडी के कलाकार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सीबी बरोवालिया और जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर पुरेंद्र वैद्य ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार लोक गायक नरेंद्र ठाकुर और इंडियन आईडल फेम कुमार साहिल ने हिंदी और पहाड़ी गीतों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुमार साहिल ने तुम जो मेरा साथ दो, ले जाएं जहां हवाएं, तेरे यार बथेरे ने, ये जो हल्का-हल्का सरूर है गाने पेश किए। नरेंद्र ठाकुर ने ओ साथी तेरी चिट्टी आई ना नाटी प्रस्तुत की। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आशा किरण संस्था के दिव्यांग बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। बिलासपुर के लोक गायक सुरेश वर्मा ने भोला है भंडारी, इनां बड़ियां जो तुड़का लाणा, सोलन के गौरी शंकर ने चांदनी रातां रा नजारा, सिरमौर के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी, मंडी के कलाकारों ने लोक नृत्य, लेहरू राम सांख्यान ने गोरी गिद्दे बीच नची बड़ी छैल, शिमला के गुंजन चन्ना ने पीया थारे बिना नहीं लागे जिया रे और नारकंडा से रमेश कटोच ने तेरा मेरा प्यार बचपनों रा गानों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा बिलासपुर की स्नेहा रानी ने फौजी परदेसी नौकरा, प्रियंका कुमारी ने इन आंखों की मस्ती, रमेश कुमार ने पहाड़ी नाटी और महिला मंडल शिव ने आओ नी सइयो गीत पर डांस प्रस्तुत किया। श्रेया जसवाल, अनु कुमारी, महक, साहिल संख्यान और अंशुल धीमान ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। मंच का संचालन अभिषेक सोनी, निशांत कपूर, गौरव शर्मा और अक्षय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें