राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर मुख्यातिथि का स्वा
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में 10 पौधे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत शारदा पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत गाया। इसके बाद विभिन्न समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एकल गीत, समूह गान, गिद्दा, पंजाबी नृत्य और प्रेरणात्मक नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 128 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। संवाद