फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला परिषद की बैठक में गूंजे सड़क, बिजली, पानी, रोजगार के मुद्दे

विज्ञापन
जिला परिषद बिलासपुर की बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी व अन्य । संवाद
विज्ञापन
गरामोड़ा, कल्लर, कोठीपुरा सड़क के आसपास के लोगों को रोजगार देने पर चर्चा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकानों का विभाग से मांगा ब्योरा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद की बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष विमला देवी ने की। बैठक में जिले भर से बिजली, पानी, सड़क और रोजगार के मुद्दे उठाए गए। वहीं अधिकारियों से कई अहम विषयों पर सवाल जवाब भी हुए। अधिकारियों ने विकास परियोजनाओं से जुड़ी कई जानकारियां साझा कीं।
बैठक में लंबे अरसे से त्रिफालघाट-बिलासपुर, जबलु, झंडूता से घुमारवीं चलने वाली बस को बिलासपुर तक चलाने की मांग पर विभाग से कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने रोष जताया। इस विषय पर अध्यक्ष बिमला देवी ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदस्य बलीराम टैगोर ने लैहड जब्लयाणा पेयजल योजना पर विभाग से जानकारी मांगी। विभागीय अधिकारी ने बताया कि लैहड जब्लयाणा योजना को कोलडैम योजना से पाइप लाइन डाल दी गई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि फोरलेन बनने से गरामोड़ा से वाया स्वारघाट, तनबौल, कल्लर से कोठीपुरा सड़क पर लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए चर्चा की गई। उद्योग विभाग के अधिकारी ने बताया इसके लिए निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण समिति इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण कर रही है। भूमि उपलब्धता के अनुसार उद्योग स्थापित करने की संभावना को तलाशा जा रहा है। जिले में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट में बाहरी राज्यों के लोगों को ज्यादा रोजगार देने के मामले में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से जिले में काम कर रहे लोगों का संबंधित कंपनी ने पुलिस स्टेशन में पंजीकरण करवाया है या नहीं, इसका पूरा ब्योरा मांगा गया।
सदस्य सत्या देवी ने ब्रह्मपुखर से दयोथ सड़क पर काली मिट्टी जगह पर सड़क के बार-बार बंद होने से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस जगह का 5 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। जल्द इसका कार्य शुरू होगा। सदस्य शैलजा शर्मा ने बैहना जट्टां की 13 ग्राम पंचायतों में बार-बार बिजली के कट लगने, कम वोल्टेज की समस्या को उठाया। हाउस ने विभाग को जल्द से जल्द इस क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मानसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकान का विभाग से ब्योरा मांगा। संबंधित विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1793 मकान आवंटित हुए हैं। जिसमें से 1280 मकान आवंटित कर दिए गए हैं। आईडी शर्मा ने पीएचसी लैहड़ी सरेल, पीएचसी सुसनाल बरोटा में कई माह से चिकित्सा अधिकारी का पद खाली होने, जन आरोग्य समिति की बैठक नहीं होने के मामले को उठाया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों को अमल में लाने, सभी विकास के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें