फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 5,769 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात तीर्थस्थल श्री नयनादेवी जी में तीसरे नवरात्र में 3,72,232 रुपये की नकदी, 7 ग्राम सोना, 498 ग्राम चांदी और 20 कनेडियन डॉलर चढ़ावे के रूप में चढ़े। वहीं ज्येष्ठ मंगलवार होने के बावजूद चौथे नवरात्र को 5,769 श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए। जबकि इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती थी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों के चलते मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता श्री नयनादेवी जी के दर्शन किए और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। तीसरे और चौथे नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई। मंदिर में लंगर और हवन यज्ञ पर रोक से श्रद्धालुओं में रोष है। कहा कि दोनों श्रद्धा से जुड़ी हैं। इसके लिए सरकार को सोचना चाहिए था। कहा कि हवन इतना पवित्र होता है कि उससे प्रदूषण भी शुद्ध हो जाता है। कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर में लंगर का होना आवश्यक है। पंजाब के गुरुद्वारों में लंगर बांटा जा रहा है, ऐसे में श्री नयनादेवी मंदिर में भी लंगर जरूरी है।
इस दौरान श्री नयनादेवी मंदिर परिसर में सफाई और बिजली के प्रबंध सुचारु रहे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। नोडल अधिकारी हुस्न चंद ने बताया कि नवरात्र शांतिपूर्वक ढंग से चल रहे हैं और सभी प्रबंध सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें