फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अली खड्ड पुल से लगाई छलांग, लापता

Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
अली खड्ड पुल से महिला द्वारा मारी गई छलांग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला का सामान देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के साथ लगते अली खड्ड पुल से शनिवार दोपहर एक महिला ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी। पुलिस को मौके से महिला की चप्पल, पीले रंग का दुपट्टा और 10-10 रुपये के कुछ नोट बरामद हुए है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि देर शाम तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार दोपहर करीब एक बजे का है जब अली खड्ड पुल से एक महिला ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी। उस समय पुल पर काफी आवाजाही थी, लेकिन जब तक लोग महिला तक पहुंच पाते वह झील में कूद चुकी थी। लोगों ने इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को महिला की चप्पल, पीले रंग का दुपट्टा और 10-10 रुपये के कुछ नोट बरामद हुए हैं। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


शाम तक पुलिस स्थानीय लोगों की मदद झील में महिला को खोजती रही। मगर महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद प्रशासन ने बीबीएमबी के गोताखोरों को महिला की तलाश के लिए बुलाया है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें