फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल

Tue, 25 Apr 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


स्वारघाट प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वाहन की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार चंचला देवी पत्नी मस्ताना राम गांव कुलाह मंगलवार सुबह  अपने घर से स्वारघाट की तरफ नेशनल हाईवे से पैदल जा रही थी। जैसे ही वह संतोषी माता मंदिर के पास पहुंची तो किसी वाहन ने उसे जोर की टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे महिला सड़क पर जा गिरी। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट पहुंचाया।

यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय बलदेव दत्त ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें