फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनियाला में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Mon, 07 Dec 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत कोठी पंचायत के पनियाला गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संदेश जताया जा रहा है कि जहर खाने से विवाहिता की मौत हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी पंचायत के पनियाला गांव की 21 वर्षीय राजकुमारी सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।

स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद इसकी सूचना घुमारवीं पुलिस को दी गई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि राजकुमारी की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसका पति ऊना में नौकरी करता है। जब वह अस्वस्थ हुई तो वह घर पर अकेली ही थी। उसकी जेठानी ने खेतों से वापस आने के बाद उसे देखा। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में विवाहिता के परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल के अनुसार विवाहित की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। मामला प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें