फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त एम सुधा देवी को झंडा लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ

Mon, 07 Dec 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 लेफ्टिनेंट कर्नल जय करण सिंह ने उपायुक्त एम सुधा देवी को झंडा लगाकर सात दिसंबर को मनाये जाने वाले झंडे दिवस का शुभारंभ किया। जय करण सिंह ने बताया कि जब भारत आजाद हुआ था तो उस समय भारत सरकार के रक्षा मंत्री ने 28-8-1949 को प्रत्येक वर्ष सात दिसंबर को झंडा दिवस समारोह मनाने बारे फैसला लिया था।
विज्ञापन




 साथ ही इस दौरान एकत्रित होने वाली राशि को शहीद जवानों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु खर्च करने पर निर्णय लिया गया। उस समय घायल सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों को सहायता देने का और कोई भी विकल्प नहीं था। उस समय से लेकर आज दिन तक पूरे भारत में सात दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाता है।



उपायुक्त ने दान पात्रों में सैनिकों के सहायतार्थ दान किया। उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि झंडा दिवस सेवारत सैनिकों के मनोबल को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की देखभाल व अपंग सैनिकों के पुनर्वास का दायित्व हम सभी पर है।
विज्ञापन



इसके अलावा भारतीय पब्लिक स्कूल में भी झंडा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को कर्नल जय करण सिंह ने अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत व लगन का पाठ पढ़ाया। साथ ही छात्रों को शहीद सैनिकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या भुवन सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें