पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत औहर के गांव राहियां की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। महिला ने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राहियां गांव की 45 वर्षीय एक महिला ने बीती शाम करीब पांच बजे किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया।
जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। आईजीएमसी शिमला में चिकित्सकों ने महिला को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, महिला की जान नहीं बच पाई।
महिला अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी और 9वीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे को छोड़ गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।