फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट की आड़ में तस्करी करने वाले दो शातिर काबू

Fri, 17 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने ट्रांसपोर्ट की आड़ में तस्करी करने वाले दो आरोपियों को चप्पड़चिड़ी में स्पेशल नाके पर गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक क्विंटल दस किलोग्राम भुक्की व ऑल्टो और मारुति जेन कार बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान शशिपाल निवासी सुनण थाना शोगारघाट जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश व बलदेव सिंह निवासी मकान नंबर 137 वार्ड नंबर 13 बनूड़ जिला पटियाला के रूप में हुई है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को यह दावा किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह की अगुवाई में थानेदार हरमिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत चप्पड़चिड़ी में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शशिपाल और बलदेव सिंह, हरनेक सिंह निवासी गांव चडियाला सूदां थाना सोहाना, बलविंदर सिंह निवासी समसपुर थाना सोहाना, बिंदा निवासी गांव लोहा खेड़ी भुक्की बेचने का कारोबार करते हैं। ग्राहकों को भुक्की देने के लिए चप्पड़चिड़ी पेट्रोल पंप के सामने आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस काम में मुख्य रूप से दो पैडलर शामिल हैं। जो ट्रांसपोर्ट की आड़ में ट्रकों में बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर बेचते हैं। आरोपी बलदेव सिंह जो पहले ड्राइवर था। उसने अपना ट्रक बनूड़ ट्रक यूनियन में डाला हुआ है। बलदेव सिंह बानागढ़ पश्चिम बंगाल से अलग-अलग किस्म का सामान लाने जाता था। वहां से सामान की आड़ में भुक्की (चूरा पोस्त) लेकर आता था।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरा साथी शशिपाल अनाज मंडी बनूड़ में वर्धमान ट्रेडर्स में मुंशी का काम करता है। वह बलदेव का पड़ोसी था। इस कारण दोनों में अच्छी जान पहचान थी। उक्त आरोपी हरियाणा में ढाबों में रुककर अपने साथियों सहित भुक्की को दूसरी गाड़ी में रख देते थे। ताकि किसी को संदेह न हो। इसके बाद वह भुक्की को मोहाली व आसपास के इलाकों में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें