फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार में उतरे करंट से बच्चे की मौत

Fri, 17 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौनाही गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे खंभे से टूटकर गिरे बिजली के तार में आ रहे करंट से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक केंद्र पर खेलने गया था। बच्चे की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवारीजन शव को रख कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसी प्रकार से मामला शांत कराया। मृत बालक के पिता की तहरीर पर रौनाही थाने में लाइनमैन, अवर अभियंता और एसडीओ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बीते बुधवार को आई आंधी और बरसात से रौनाही गांव में कई पेड़ गिर गए, जिसकी वजह से बिजली के तार भी टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। फौरी तौर पर कर्मचारियों ने लाइन काट दी। आंगनबाड़ी केंद्र के बगल लगे खंभे के तार भी आंधी से टूट गए थे।
विज्ञापन


यहां के तारों को विभागीय कर्मचारियों ने लपेट कर आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर ही छोड़ दिया। पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारियों ने जब लाइट जोड़ी तो आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर रखे तारों में भी बिजली दौड़ रही थी। इसका अंदाजा किसी को नहीं था। गांव के ही निमरु कहार का पुत्र अमित (8) शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे केंद्र पर अपने साथियों के साथ खेल रहा था।

अमित खेलते-खेलते आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर पड़े तारों के बीच जा पहुंचा। जैसे ही अमित ने बिजली के तार को छुआ वैसे ही वह चिपक गया। बच्चे की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

दूसरी ओर ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने के लिए अड़े रहे। अंत में बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय लाइनमैन मो शफीक,  जेई अमरनाथ चौहान और एसडीओ सुनील चौधरी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के जुर्म में मुकदमा पंजीकृत किया है। 

इस संबंध में आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका यशोदा देवी का कहना है कि वह घटना के समय प्राथमिक विद्यालय में होने वाली साप्ताहिक बैठक में थीं। केंद्र की सहायिका अनीता देवी बच्चों की देखरेख कर रही थीं। शुक्रवार को केंद्र पर 10 से 15 बच्चे मौजूद रहे।

उनका यह भी कहना है कि केंद्र पर हॉट कुक्ड  नहीं बनता है। इससे अधिक वह कुछ नहीं बता सकतीं। एसओ रौनाही केके गुप्त ने बताया पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित थे। आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें