जिला में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में जहां घर में घुसकर मारपीट की और फिर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे मामले में रास्ता रोक कर व्यक्ति की मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में वार्ड नंबर एक निहाल सेक्टर निवासी आशीष कुमार पुत्र कालू राम ने बताया कि सात अप्रैल को पिंटू और गौरव उसके घर में आए।
घर में पहुंच कर दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 451,504,506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में सलीम बाबू पुत्र जफर अल्ली निवासी नेरचौक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बिलासपुर के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान बिलासपुर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341,323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।