फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में सात लोग घायल, जाम रहा हाईवे

Tue, 09 May 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। वाहनों हादसों की वजह से नेशनल हाईवे में करीब एक घंटा तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन


इस वजह से देश विदेश से आने वाले सैलानियों सहित हजारों यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। हादसे में घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा बनेर के पास हुआ। यहां बिलासपुर की ओर आ रही कार अचानक स्किड होकर कीरतपुर जा रहे ट्रक के साथ टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


टक्कर में महिला रचना शर्मा (38) पत्नी सुरेश निवासी समोह को सिर और टांग में गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद हाईवे में काफी देर तक जाम लगा रहा है। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया। जबकि दूसरा सड़क हादसा बनेर से करीब दस किलोमीटर दूर जामली के पास सामने आया।

यहां टैंकर और कार के बीच जोरदार टक्कर होने से कार में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें एक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर से हुआ। कार सवार मनाली जा रहे थे, जबकि टैंकर कीरतपुर की ओर आ रहा था। जामली के पास पहुुंचने पर दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

घायलों में माधव चंद नेगी (45) कुल्लू, गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद यहां भी नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग रहा।

दोपहर के समय ज्यादा गर्मी पड़ने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल करवाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि दोनों सड़क दुर्घटनाओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें