फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

Fri, 26 Feb 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप नालियां नामक स्थान में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना शुक्रवार दोपहर की जब ट्रक चालक सीमेंट लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरने से ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को सीमेंट से लदा एक ट्रक किरतपुर की तरफ जा रहा था। स्वारघाट के समीप नालियां नामक स्थान पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक पवन कुमार निवासी अमरपुर (बिलासपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया गया।

लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस थाना स्वारघाट को सूचना दी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोट
डीएसपी बलदेव दत्त ने बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना की कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें