फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बैंककर्मी ने काउंटर से दो लाख रुपये उड़ाए

Fri, 26 Feb 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी अनाज मंडी स्थित एक बैंक में शातिराना तरीके से एक चोर ने बैंक काउंटर पर जमा करवाने के लिए रखे दो लाख रुपए उड़ा लिए। आरोपी ने पहले रूपए जमा करवाने आए व्यक्ति को नकली बैंककर्मी बनकर फंसाया, फिर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर दस निवासी विकास बत्तरा अनाज मंडी में एक बैंक में दो लाख तीस हजार रुपए जमा करवाने के लिए आया था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने नकली बैंककर्मी बनकर व्यक्ति को दो लाख रुपए वाऊचर के जरीए जमा करवाने के लिए कहा और तीस हजार रुपए मशीन के जरीए जमा करवाने के लिए बात कही। पुलिस के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता विकास बत्तरा काउंटर पर पैसे जमा करवाने के लिए गया तो वाऊचर में कुछ गलती होने के कारण व्यक्ति दोबारा वाऊचर भरने लगा और दो लाख रुपए काउंटर पर ही रख दिए। इसी बीच नकली बैंककर्मी बने व्यक्ति काउंटर से दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जैसे ही व्यक्ति ने काउंटर से कैश गायब देखा तो व्यक्ति के होश उड़ गए। बैंक में वारदात के दौरान सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना के बाद इलाका ने मौके का मुआयना किया। पुलिस चौकी नंबर पांच बलवंत राय ने बताया कि आरोपी व्यक्ति दो लाख काउंटर से चोरी कर फरार हो गया। पुलिस बैंक से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें