विकास खंड झंडूत्ता की ग्राम पंचायत दुड़ियां के कोठी के पास एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया गया। मगर यहां पर एक शख्स के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस मामले में पुलिस के पास कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम लादेह निवासी यशपाल और सामु बहादुर ट्राला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह भड़ोली कलां से होकर कोठी के पास पहुंचे तो एक गाय को बचाने की कोशिश में चालक ट्राले से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्राला खाई में लुढ़क गया।
मगर गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में यशपाल और सामु बहादुर को चोटें आईं। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मगर यशपाल के सिर पर गंभीर चोटें होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।