फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर लगी सोलर लाइटों की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


छानबीन करते हुए पुलिस ने पहले काे युवाओं से को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद एक और आरोपी का नाम सामने आया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शहर में लगी सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी करता था। आरोपियों ने पूछताछ में यह बात कबूल की है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से शहर में होने वाली अन्य चोरियों के मामलों को लेकर भी पूछताछ में जुट गई है। आरोपियों का चंगर सेक्टर में हुई चोरी के मामले में भी हाथ है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने शहर में लगी सोलन लाइटों की करीब 13 बैटरियों पर हाथ साफ करते थे। जिन्हें उन्होंने बेच भी दिया गया। इसके अलावा अन्य चोरियों में भी इनकी संलिप्तता होने की पुलिस को आशंका है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले चंगर सेक्टर में चोरी की वारदात हुई थी। चोर एक अधिकारी के घर से एलईडी, मोबाइल चार्जर और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में सुनील और आशीष नामक दो युवाओं को गिरफ्तार किया था। वह पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। दोनों से की गई पूछताछ के बाद जहां एक और युवक का नाम सामने आया है।

प्रवीण नामक तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शहर में हुई बैटरी की चोरियों के भी राज खुले हैं।

पुलिस के अनुसार शहर में चोरी हुई लगभग 13 बैटरियों की चोरी में इन्हीं युवाओं का हाथ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 379, 411 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर बेच देते थे। इन लोगों ने खरीदारों के नामों का भी खुलासा किया है। अब चोरी का सामान खरीदने वाले इन लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।


पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को साथ लेकर शहर में हुई बैटरी चोरी की शिनाख्त करवाई। जगह-जगह से चोरी हुई सोलर लाइटों के स्थानों में आरोपियों को ले जाया गया। इसके आधार पर पुलिस अब आगामी कार्रवाई करने जा रही है।

बिलासपुर। चंगर सेक्टर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवाओं में एक से युवक फरार भी हो गया था। पुलिस आरोपी को लेकर चोरी हुए सामान को बरामद करने जा रही थी कि अचानक वह छलांग उसने लगाकर फरार होनेे की कोशिश की। हालांकि उसे बाद में दबोच लिया गया।


एएसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में आरोपियों ने कुछ खरीदारों के भी नाम लिए हैं। शहर में चोरी हुई सोलर लाइटों के मामले में भी उनका हाथ था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें