फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी उप प्रबंधक के घर में लाखों की चोरी

Mon, 01 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोल बांध परियोजना के उप प्रबंधक के घर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।  चोर घर से लैपटॉप, मोबाइल सहित सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से एनटीपीसी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोलबांध परियोजना के उप प्रबंधक नरेश कुमार 29 अप्रैल नाइट ड्यूटी पर गया था। जबकि पत्नी मायके गई हुई थी। इस दौरान घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि गया कि चोर घर से लैपटॉप, एक मोबाइल, दो सोने की रिंग और दो डायमंड रिंग सहित अन्य कीमती सामान उड़ा कर ले गए है।

हालांकि अभी घर से और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। रमेश कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी मायके गई है। पूरी जानकारी उसके लौटने के बाद ही लग पाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

एनटीपीसी कॉलोनी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इसके तहत यहां हर आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर रहती है। मगर इसके बाद भी चोरी की वारदात होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि चोरी किसी ऐसे व्यक्ति ने की है जो कि यहां की हर बात से वाकिफ था। यही वजह है कि उसने योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें