फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-भाई ने किया था कत्ल

Mon, 01 May 2017 11:42 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा थानाक्षेत्र के कोहड़ी में हुए रजिया-नरसिंह डबल मर्डर की वजह विवाहेतर संबंध और उसकी वजह से परिवार की हो रही बदनामी थी। नरसिंह को रजिया के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर नाराज पिता और भाई ने रजिया का गला घोंट दिया। आंख के सामने प्रेमिका हत्या देखकर नरसिंह बगावती तेवर दिखाने लगा। जिस पर इन्हीं दोनों ने उसकी भी हत्या कर दी।       
विज्ञापन

 
एसपी संकल्प शर्मा ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह कोहड़ी गांव के अकबर अली ने तहरीर दी कि उसकी बहन रजिया रात में कहीं चली गई, जिसका सुबह शव मिला। पुलिस पहुंची तो कुछ दूरी पर नरसिंह का शव भी अमरूद के पेड़ से लटका मिला। रस्सी से फंदा बनाकर उसे लटकाया गया था।       

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रामसागर चौधरी और उसके पुत्र अमर चौधरी को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि घटना वाली रात करीब साढ़े 10 बजे अमर ने नरसिंह को बिस्तर पर न देख परिवार के लोगों को इस बारे में बताया। पिता-पुत्र उसे ढूंढते कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो दोनों को अंतरंग हालत में देखा। राम सागर के अनुसार नरसिंह का करीब सात-आठ साल से रजिया से संबंध था। इसके कारण उसकी पत्नी भी छोड़कर जा चुकी है। एसपी ने बताया कि जिस रस्सी से गला कसा गया, उसका बंडल राम सागर के घर से बरामद हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें