फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ कर जेवरात और नकदी उड़ा ले गए चोर

Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
बिलासपुर सदर थाना क्षेत्र की पंचायत माकड़ी के गांव कठपुर गांव चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय पेश आई जब परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगत पाल पुत्र स्व. रूप लाल निवासी कठपुर के परिवार के सभी सदस्य किसी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए देखे। भीतर जाकर पड़ताल की तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियों से 60 हजार की नगद राशि सहित सोने और चांदी के गहने भी गायब थे।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब तक अधिकतर मामले अनसुलझे हैं।
विज्ञापन


उन मामलों का आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पहले बिलासपुर शहर के औद्योगिक क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं।  मगर ज्यादातर मामलों में पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब ही रही है।

एसपी राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कठपुर गांव में चोरों ने एक घर से 60 हजार की नगदी सहित सोने और चांदी के गहने उड़ाए हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें