फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास गिरने से एसडीओ की मौत

Wed, 04 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बरठीं में सहायक अभियंता की घर के पास गिरने से मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद सहायक अभियंता सुरजीत को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल लाया गया था। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरजीत सिंह वर्तमान में शिमला के चौपाल में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सुरजीत बरठीं स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वह किसी कारणवश गिर गए। हादसे बाद सुरजीत सिंह को बरठीं अस्पताल में लाया गया।

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए घुमारवीं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मगर जब तक उन्हें घुमारवीं लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारे गए सहायक अभियंता शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


वहीं बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें