फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सस्ता राशन लेना होगा सुलभ

Tue, 01 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर के उपभोक्ताओं को सस्ता राशन लेना अब अधिक सुलभ होगा। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग जिले में सात नए राशन के डिपो खोलेगा।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ता को राशन लेने के लिए दो से तीन किलोमीटर की दूरी कम होगी। राशन डिपो खुलने से लगभग 30 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
नए राशन डिपो खोलने को विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग ने डिपो खोलने के लिए स्थान फाइनल कर दिए हैं और डिपो होल्डरों को ग्रांट फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को कई किलोमीटर दूर जाकर सस्ता राशन लाना पड़ता है। इससे लोगों का सारा दिन राशन लाने में ही व्यतीत हो जा रहा था। उपभोक्ताओं को सहूलियत देने तथा लोगों की मांग पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले में नए राशन डिपो खोलने का निर्णय लिया है।

विभाग ने जिले में सात नए डिपो राशन खोलने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। लोगों से मांगे आवेदनों पर विभाग ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद नए राशन के डिपो खोलने को जिले में सात स्थान चिन्हित किए गए। विभागीय प्रक्रिया से गुजर चुके चयनित स्थानों के आवेदकों से ग्रांट तथा सिक्योरिटी फीस जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें 500 रुपये ग्रांट तथा तीन हजार रुपये सिक्योरिटी फीस जमा होगी।     
विज्ञापन



उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक प्रताप चौहान ने बताया कि विभाग बिलासपुर जिले में विभाग सात राशन के डिपो खोलेगा, जिसके लिए विभाग ने स्थान भी चिन्हित कर लिए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स :
बिलासपुर जिले में यहां खुलेंगे डिपो
पंचायत                     स्थान
बरठीं                    कडयाना
सेऊ                      निहारी
बैहना-जट्टां               गुलानी
साई-खारसी              बेहड़ा घाट
कोसिरयां                  बच्छरेटू
जांगला                   पलंगरी बलड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें