फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के युवक पर कांगड़ा में दुराचार का केस

Mon, 22 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगरेट (ऊना)।
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला के एक युवक पर कांगड़ा जिला में महिला के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज सामने आया है। इस संबंध में कांगड़ा जिला की पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए डियारा सेक्टर पहुंची। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपी नेशनल अवाड़ी बताया जा रहा है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि दुराचार के आरोपी की तलाश के लिए कांगड़ा जिला से पुलिस की टीम बिलासपुर आई थी। कांगड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के युवक पर महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद से आरोपी फरार है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम डियारा सेक्टर पहुंची। मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। कांगड़ा पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि दुराचार के आरोपी की तलाश में कांगड़ा पुलिस का दल रविवार को बिलासपुर आया था। पुलिस ने नियम अनुसार स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगा था जो उन्हें दिया गया था।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें