फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई देने का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म

Thu, 19 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के साथ लगते एक गांव में 6 साल के मासूम से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मासूम स्कूल से घर लौट रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे मिठाई का लालच देकर बुलाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने मासूम को इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मासूम को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के नजदीकी गांव में यह वारदात मंगलवार को सामने आई। जब मासूम स्कूल से लौट रहा था।
विज्ञापन


घटना का पता लगते ही परिजनों ने देर शाम को पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया। आरोपी को देर रात करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मासूम को देर शाम को मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासुपर लाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें