सदर थाना में एक छात्रा से अपहरण के बाद दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा शिक्षण संस्थान जा रही थी कि इसी दौरान रास्ते में युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जिला से बाहर लेकर चला गया और उसके साथ दुराचार किया।
पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363, 366ए, 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सात दिसंबर का है जब हर रोज की तरह छात्रा को घर से शिक्षण संस्थान की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में युवती को अकेला पाकर युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी के माध्यम से जिला के बाहर ले गया।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
कोट
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।