फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत

Mon, 27 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला पांच माह की गर्भवती थी। महिला अस्पताल में चेकअप करवाकर अपनी पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। इसी दौरान बागी के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागी के पास सोमवार शाम करीब 4 बजे एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। कुनणू निवासी दीप भारद्वाज अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाइक पर बिलासपुर से अपने घर कुनणू को जा रहा था। इसी दौरान बागी के पास एक ट्रक नंबर एचपी 67-1429 की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीप भारद्वाज घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ज्योति को भी अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें