फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला,स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट थाना के तहत नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना में एक नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।  शिकायत के बाद स्वारघाट पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी। आरोपी ट्रक चालक हंसराज निवासी पंजगाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को जेएमआईसी बिलासपुर की अदालत में पेश किया गया। जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, डीएसपी नयनादेवी बलदेव ने बताया कि दुष्कर्म मामले के आरोपी का 30 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें